Sunday 11 September 2016


नमक से करे ये वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र में नमक का बहुत महत्व है। अगर खाने में नमक ना हो तो खाना भी बेस्वाद लगता है। ये बात तो सभी जानते हैं,  बहुत कम लोग जानते हैं कि नमक के कुछ चमत्कारी उपाय भी हैं। इन उपायों से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
नमक से किए जाने वाले उपायों से सभी सदस्यों की सोच सकारात्मक होती है। नमक से वास्तु दोष भी दूर किया जा सकता है।

वास्तु में जीवन को सुखी बनाने के लिए कई अचूक उपाय बताए गए हैं। यदि घर में वास्तुदोष है तो बाथरूम में एक कटोरी साबुत यानी खड़ा समुद्री नमक रखना चाहीये। ऐसा करने पर घर की सभी प्रकार नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा  प्राप्त होने लगती है।  हर महीने कटोरी का नमक बदल लेना चाहिए और पुराने नमक को फेंक देना चाहिए।

Thursday 8 September 2016

ऑफिस में सफलता के लिए घोड़े की तस्वीर का महत्व

जीवन में अगर मेहनत करने से भी सफलता नहीं मिल रही  है तो वास्तु  के इन तरीको को अपना कर आप सफलता हासिल कर सकते है | वास्तु  के अनुसार कहा जाता  है की अगर ऑफिस में घोड़े की तस्वीर या मूर्ति सही दिशा के अनुसार  लगायी जाये तो जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है| घोड़े की तस्वीर या मूर्ति घर के दक्षिण दिशा में लगानी चाहीये | क्यू की यह दिशा काफी लोकप्रियता का क्षेत्र मानी जाती है

Tuesday 6 September 2016


                            
वास्तु के अनुसार घर के मुख्यद्वार के सामने क्यू न लगाए पेड़ पौधे ?

वास्तु के अनुसार घर के मुख्यद्वार के सामने  बाधाए  नहीं होनी चाहिए। क्यूकी घर के मुख्यद्वार से जो सकारात्मक और धनात्मक ऊर्जा आती है | वह ऊर्जा घर में नहीं आती है| इसलिएघर के मुख्यद्वार के सामने  कोई भी बाधा जैसे  पेड़- पौधे  नहीं होने चाहिए। वास्तु के अनुसार कभी भी मुख्यद्वार के बिल्कुल सामने घर का प्रवेश द्वार  नहीं होना चाहिए। यह घर में आने वाली सम्पति में रुकावट  खड़ी करता है              

Friday 2 September 2016



पूजा के वक़्त  गणेशजी को प्रथम  पूजा जाता है। और कहा जाता है की जिस घर में गणेश की पूजा होती है, वहां  सुख ,समृद्धि और लाभ मिलता है। इसके अलावा गणेशजी वास्तु दोष भी दूर करते है | गणेश जी की स्थापना अपने घर के main gate  के ऊपर या  ईशान कोण में की जाती  है| कहा जाता है की कभी भी गणेश जी को तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए । और भवन के मुख्य द्वार पर बाहर की और से गणेश  की बैठी हुई प्रतिमा लगानी चाहिए | उसका आकार 10-11 अंगुल से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
घर में पूजा के लिए गणेश जी शयन या बैठी मुद्रा में हो तो अधिक उपयोगी माने जाते है| कला या अन्य शिक्षा के लिए पूजन करना   है तो नृत्य गणेश की तस्वीर लगानी चाहिए|

गणेशजी  की मूर्ति  का मुख यदि नैर्ऋत्य मुखी हो तो लाभ  देती है, और वायव्य मुखी होने पर सम्पति की हानि और ईशान मुखी हो तो ध्यान ना लगना और आग्नेय मुखी होने पर भुखमरी तक ला सकती है। पूजा के लिए गणेश जी की एक ही प्रतिमा होनी चाहिए 

Wednesday 31 August 2016


रसोईघर घर का एक महत्वपूर्ण भाग है। वास्तु शास्त्र में भी किचन को लेकर कई टिप्स दिए गए हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर को शुभ दिशा में होना चाहिए। यदि सही दिशा में नहीं है तो यह कई प्रकार की समस्या उत्पन्न कर सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर को घर के पूर्व व दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए,  ये दोनों दिशाएं वायु और प्रकाश का संचालन

करती हैं। दीवारों का रंग सफेद रखना चाहिए. सफेद रंग स्वच्छता की निशानी माना जाता है।
रसोईघर में टूटे बर्तन, और शीशा नहीं रखने चाहिए। रसोई का दरवाजा जरूरत न होने पर बंद ही रखना चाहिए।

Tuesday 30 August 2016